माहेश्वरी महिला समिति की सराहनीय पहल, कन्याओं को मिला वैवाहिक सहयोग

AYUSH ANTIMA
By -
0

बीकानेर।
श्री माहेश्वरी महिला समिति, बीकानेर द्वारा परोपकारी गतिविधियों के तहत 21 जनवरी को पुष्करणा समाज के ओलंपिक विभाग के कार्यक्रम में चयनित कन्याओं को घाघरा सेट वितरित किए गए। इस अवसर पर लाभार्थी कन्याओं से उनके विवाह कार्ड भी लिए गए, ताकि भविष्य में वैवाहिक सहयोग दिया जा सके।
इस सेवा कार्य की प्रेरणा इचलकरंजी निवासी श्रीमती मंजुला मोहता रहीं, जबकि समिति सदस्य श्रीमती अंजू लोहिया ने महिला समिति के सहयोग से इसे सफल बनाया। कार्यक्रम में संरक्षिका किरण झंवर, अध्यक्ष मंजू दममानी, सचिव चंद्रकला कोठारी, प्रदेश अध्यक्ष निशा झंवर, जिला अध्यक्ष कंचन राठी सहित अनेक महिला सदस्यों ने भाग लिया।
कार्यक्रम के दौरान 25 कन्याओं को सामग्री वितरित की गई, जबकि शेष कन्याओं को आगामी दिनों में सहायता प्रदान की जाएगी। समिति सदस्यों द्वारा साड़ियां, घरेलू सामान एवं नगद राशि भी भेंट की गई।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!