पिलानी (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): भाजपा नेता राजेश दहिया के प्रयासों से पिलानी में पांच करोड़ रुपयों की लागत के नए पॉवर हाउस की बड़ी सौगात मिली है। भाजपा नेता दहिया ने बताया कि मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा के मंड्रेला दौरे में कार्यक्रम के दौरान पिलानी क्षेत्र को बिजली की समस्या से निजात दिलाने के लिए एक नए पॉवर हाउस की माँग की गई थी। उसी मांग को पूरी करने हेतु मुख्यमंत्री द्वारा पिलानी के आशाना जोहड़ में नए पॉवर हाउस के लिए चार करोड़ बानवे लाख की वितीय स्वीकृति जारी की गई है। दहिया ने कहा कि पिलानी क्षेत्र में विकास कार्यों की किसी भी प्रकार की कमी नहीं रहने दी जायेगी। प्रदेश सरकार के सुशासन के दो वर्षों में हमारी डबल इंजन भाजपा सरकार ने विकास के नए नए आयाम स्थापित किए है, ठीक उसी तरह यह कारवां आगे भी निरंतर जारी रहेगा। दहिया ने इस स्वीकृति के लिए मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा एव बिजली आपूर्ति मंत्री हीरालाल नागर का आभार व्यक्त किया।
3/related/default