विधिक जागरूकता एवं काउंसलिंग कार्यक्रम का आयोजन

AYUSH ANTIMA
By -
0


नीमच (श्रीराम इंदौरिया): जिले के निजी विद्यालय में विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास को ध्यान में रखते हुए एक विशेष विधिक जागरूकता एवं काउंसलिंग कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पधारे मजिस्ट्रेट जितेंद्र कुमार बाजोलिया ने विद्यार्थियों को कानून, अधिकारों, कर्तव्यों एवं लीगल एडवाइस से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियाँ प्रदान की। मजिस्ट्रेट जितेंद्र कुमार बाजोलिया द्वारा दी गई काउंसलिंग से विद्यार्थियों में आत्मविश्वास बढ़ा तथा उन्हें जीवन से जुड़े कई व्यावहारिक, नैतिक एवं कानूनी पहलुओं को समझने का अवसर मिला। विद्यार्थियों ने इस सत्र को अत्यंत उपयोगी एवं प्रेरणादायक बताया। कार्यक्रम का सफल आयोजन विद्यालय की चेयरपर्सन श्रीमती मिनी के कुशल नेतृत्व एवं दूरदर्शी सोच का परिणाम रहा, जिनके मार्गदर्शन में विद्यालय शिक्षा के साथ-साथ संस्कार, अनुशासन एवं सामाजिक जागरूकता के क्षेत्र में निरंतर कार्य कर रहा है। वहीं विद्यालय के डायरेक्टर सोहिल के सहयोग, अनुशासनात्मक व्यवस्था एवं सुदृढ़ प्रबंधन के चलते कार्यक्रम अत्यंत व्यवस्थित एवं सफल रहा। उनके सतत प्रयासों से विद्यालय क्षेत्र में एक उत्कृष्ट शैक्षणिक संस्थान के रूप में अपनी सशक्त पहचान बना चुका है। इस अवसर पर विद्यालय से जुड़ी समाजसेवी निधि चौधरी की सक्रिय उपस्थिति एवं सहयोग भी उल्लेखनीय रहा, जिन्होंने कार्यक्रम की सकारात्मक व्यवस्थाओं में सहभागिता निभाई। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय प्रबंधन द्वारा मजिस्ट्रेट जितेंद्र कुमार बाजोलिया सहित सभी अतिथियों, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों का आभार व्यक्त किया गया तथा भविष्य में भी इस प्रकार के जागरूकता एवं मार्गदर्शक कार्यक्रमों के निरंतर आयोजन की बात कही गई।
Tags:

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!