दाह संस्कार के दौरान लोगों पर मधुमक्खियों ने किया हमला, दो दर्जन घायल

AYUSH ANTIMA
By -
0


निवाई (लालचंद सैनी): भरकुआं तालाब पर स्थित श्मशान में एक किशोर के दाह संस्कार के दौरान मौजूद लोगों पर अचानक मधुमक्खियों ने हमला कर दिया, जिससे करीब दो दर्जन लोग घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शी टल्या शर्मा एवं लोकेश पारीक ने बताया कि कायस्थों का मोहल्ला निवासी तरुण पुत्र सत्यनारायण सेन काफी समय से किडनी से बीमार चल रहा था, जिसकी बुधवार को मौत हो गई, जिसका भरकुआं तालाब पर स्थित श्मशान में दाह संस्कार किया जा रहा था। इसी दौरान मौजूद लोगों पर अचानक मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। जिससे चिराग शर्मा, विष्णु सेन, कपिल करनानी, चेतन सेन, प्रवीण जैन, लविश शर्मा, राजकुमार करनानी, उदय पारीक, तनिष्क स्वामी, विजय सेन, शुभम पारीक, नवरत्न माली, रतनलाल, अजय, रामअवतार व भावेश करनानी सहित करीब दो दर्जन लोग घायल हो गए। जिनको उप जिला अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां चिकित्सकों ने उनका उपचार करके छूटटी दे दी।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!