राजकीय कॉलेज ऑफ नर्सिंग अलवर में साइबर सुरक्षा पर संगोष्ठी आयोजित, विद्यार्थियों को किया गया जागरूक

AYUSH ANTIMA
By -
0


अलवर: राजकीय कॉलेज ऑफ नर्सिंग अलवर के सभागार में साइबर सुरक्षा विषय पर एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता एडीजे एवं अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मोहन लाल सोनी ने की। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के 30 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर सोनी ने विद्यार्थियों को आम आदमी के लिए आसान, सुलभ एवं त्वरित न्याय की अवधारणा से अवगत कराया तथा साइबर सुरक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने विद्यार्थियों से साइबर अपराधों के प्रति सतर्क रहने का आह्वान किया। कार्यक्रम में महेश गोठवाल ने साइबर अपराधों से बचाव के उपायों पर जानकारी दी। वहीं साइबर विशेषज्ञ खत्री ने विद्यार्थियों को साइबर शिष्टाचार एवं सुरक्षा के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने मोबाइल व ई-मेल की सुरक्षा के लिए मजबूत पासवर्ड, टू-स्टेप वेरिफिकेशन अपनाने तथा लुभावने मैसेज, कॉल एवं अनजान लिंक व APK फाइल न खोलने की सलाह दी।
संगोष्ठी में राजकीय कॉलेज ऑफ नर्सिंग अलवर के विद्यार्थी एवं फैकल्टी सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में प्राचार्य संदीप अवस्थी ने जिला विधिक सेवा प्राधिकरण से पधारे समस्त अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापित किया तथा स्वास्थ्य जागरूकता की तरह विधिक जागरूकता की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने किसी भी प्रकार के साइबर फ्रॉड या डिजिटल अरेस्ट की स्थिति में विधिक सहायता के लिए 1930 हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करने की जानकारी भी दी।
Tags:

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!