हिंदू सम्मेलन की तैयारियों को लेकर हुई बैठक

AYUSH ANTIMA
By -
0


निवाई (लालचंद सैनी): राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष पर आयोजित हिंदू सम्मेलन की तैयारियों को लेकर दीनदयाल बस्ती शाखा परिसर में जिला सह कार्यवाह सतीश पाटीदार एवं प्रान्त पर्यावरण सह संयोजक रामप्रकाश विजय के सानिध्य में बैठक आयोजित हुई। बैठक में सर्व सम्मति से 1 फरवरी को दीनदयाल बस्ती में स्थित श्याम वाटिका में विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन करने का निर्णय लिया गया। जिला सह कार्यवाह सतीश पाटीदार ने बताया कि आयोजन का मुख्य उद्देश्य हिंदू समाज में सामाजिक समरसता को बढ़ाते हुए संगठन एवं एकता को मजबूत करना है। उन्होंने बताया कि सम्मेलन को लेकर विशाल कलश यात्रा निकाली जाएगी। कलश यात्रा स्टेट बैंक के समीप स्थित बालाजी के मंदिर से रवाना होकर गाजे-बाजे के साथ श्याम वाटिका पहुंचेगी। हिंदू सम्मेलन के दौरान भजन, रामधनी, हनुमान चालीसा, संतों के आशीर्वचन एवं प्रसादी वितरण का आयोजन किया जाएगा। बैठक में सुवालाल मीना, योगेंद्र सिंघल, मदन भडाना, दिनेश मंगल, राकेश खारोल, सतीश जैन, सीताराम बैरवा, गोविंद शर्मा, मुकेश मंगल, नागार्जुन शर्मा, केदार जाट व हजारी लाल बैरवा सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!