संविदा प्लेसमेंट संघर्ष समिति की जिला स्तरीय बैठक

AYUSH ANTIMA
By -
0


अलवर: संविदा प्लेसमेंट संघर्ष समिति की जिला स्तरीय बैठक सामान्य चिकित्सालय में आयोजित की गई। बैठक का नेतृत्व राजस्थान राज्य कर्मचारी भामसं के जिलाध्यक्ष पुष्पराज शर्मा एवं समिति के प्रदेशाध्यक्ष यश जोशी ने किया। बैठक में प्लेसमेंट पर कार्यरत संविदा कर्मचारियों के वेतन में बढ़ोतरी की मांग को प्रमुखता से उठाया गया। साथ ही आगामी बजट में प्लेसमेंट कर्मचारियों के लिए राजकीय संस्था गठन की प्रक्रिया को शामिल करवाने पर जोर दिया गया। संगठन की नीतियों एवं उद्देश्यों को सभी विभागों के कर्मचारियों तक पहुँचाने पर भी विस्तार से चर्चा की गई। भामसं जिलाध्यक्ष पुष्पराज शर्मा ने संगठन के विस्तार को लेकर अपने विचार रखते हुए कहा कि राजस्थान में संविदा प्लेसमेंट पर कार्यरत कर्मचारियों पर ठेका प्रथा हावी है, जिसके कारण कर्मचारी शोषण का शिकार हो रहे हैं। उन्होंने बताया कि प्रदेश में अन्य राज्यों की तुलना में कम न्यूनतम मजदूरी दर पर कर्मचारियों से कार्य करवाया जा रहा है, जो अनुचित है। बैठक के दौरान चिकित्सा विभाग की वार्ड बॉय इकाई का गठन किया गया, जिसमें कृष्ण कुमार को जिलाध्यक्ष, मुरली सैन को जिला महामंत्री एवं आलोक शर्मा को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया।
इस अवसर पर समय सिंह, यश जोशी, अजीत जादौ, रमन सिंह, सुनील कुमार, रवि सिंह, हुकम प्रजापत, लालाराम, रेखा, सुषमा, गीता, मोनिका, रजनी, अमित शर्मा, रजन्ती, कृष्ण अवतार, अनीश खान, यमन, उमंग, नरेंद्र मिश्रा, नरेश कुमार, महेन्द्र सिंह सहित अनेक संविदा कर्मचारी उपस्थित रहे।
Tags:

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!