निवाई (लालचंद सैनी): गणतंत्र दिवस पर कृषि उपज मंडी प्रांगण में आयोजित मुख्य समारोह में उपखण्ड अधिकारी प्रीति मीणा ध्वजारोहण करेंगी, साथ ही उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों एवं प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया जाएगा। गणतंत्र दिवस पर डाक बंगले में भारतीय जनता पार्टी के तत्वावधान में विधायक रामसहाय वर्मा भाजपा के कार्यकर्ताओं के साथ झण्डारोहण करेंगे। इस दौरान विधायक रामसहाय वर्मा के साथ कई कार्यकर्ता गांधी पार्क में गांधीजी की प्रतिमा पर पुष्पाजंलि करके शास्त्री पार्क में भी पंडित हीरालाल शास्त्री की प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित करेंगे। नगर पालिका कार्यालय पर पालिका अध्यक्ष दिलीप ईसरानी व अधिशाषी अधिकारी मनोहर लाल जाट, पंचायत समिति कार्यालय पर विकास अधिकारी राजेश्वरी यादव, पटेल रोड कांग्रेस कार्यालय पर ब्लॉक अध्यक्ष शंकरलाल जाट व शहर अध्यक्ष एडवोकट सतीश शर्मा, अतिरिक्त जिला एवं सेशन न्यायालय में मुख्य अतिथि तालुका विधिक सेवा समिति अध्यक्ष व अतिरिक्त जिला एवं सेशन न्यायाधीश सृष्टि चौधरी, तहसील कार्यालय में तहसीलदार नरेश कुमार गुर्जर, पुलिस वृत्ताधिकारी कार्यालय पर डीवाईएसपी रविप्रकाश शर्मा, ब्लॉक शिक्षा अधिकारी कार्यालय पर ब्लॉक शिक्षा अधिकारी मंजू मीणा, राजकीय स्वामी विवेकानन्द मॉडल विद्यालय में प्रधानाचार्य कुम्भाराम चौधरी, राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में प्रधानाचार्या लक्ष्मी शर्मा, ट्रक यूनियन पर यूनियन अध्यक्ष गणपत मीणा व भंवरलाल यादव, राजकीय महाविद्यालय में प्राचार्य मीनाक्षी बघेल, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में प्रधानाचार्य गिरि राज प्रसाद गुर्जर, रानी लक्ष्मीबाई कन्या महाविद्यालय में अध्यक्ष ओमप्रकाश गुप्ता ध्वजारोहण करेंगे। इसी प्रकार शहर सहित सभी गांवों के सभी सरकारी व गैर सरकारी विद्यालयों व अटल सेवा केन्द्रों पर ध्वजारोहण करके गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा।
गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह में उपखण्ड अधिकारी करेंगे ध्वजारोहण
By -
January 24, 2026
0
Tags: