भारतीय सेन समाज कर्पूरी ठाकुर मंच व सेन समाज के अन्य संगठनों ने सेन बंधुओ को 27 जनवरी को जयपुर आने का दिया संदेश

AYUSH ANTIMA
By -
0


श्रीडूंगरगढ़/बीकानेर (तोलाराम मारू): राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा 27 जनवरी को बिडला ऑडिटोरियम जयपुर में सेन बंधुओ से समाज हित में चर्चा करेंगे। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शर्मा का अभिनंदन सम्मान भी किया जायेगा। भारतीय सेन समाज के अध्यक्ष श्रवण कुमार फूलभाटी, भारतीय सेन समाज के कार्यकारी अध्यक्ष मांगीलाल सेन, हिंदुस्तानी राजेंद्र प्रसाद टोगसिया, सुनील गहलोत, हरिश सेन, देव किशन मारू, तोलाराम मारू, मनोज पवार, भूपेश मारू ने समाज के सभी संगठनों से एकजुट होकर 27 जनवरी को जयपुर चलने के लिए कहा है कि सभी समाज के बंधुओं को अधिकाधिक संख्या में लेकर अवश्य मंगलवार प्रातः 11 बजे 27 जनवरी को बिरला ऑडिटोरियम पहुंचने को कहा है। मुख्यमंत्री के सामने समाज हित में कई मांगे भी रखी जाएगी। सेन जयंती पर एच्छिक अवकाश की जगह सार्वजनिक अवकाश करना, पाठ्यक्रम में सेन जी महाराज के दोहे सोरठे, सेनजी महाराज का इतिहास शामिल करना, क्षोर कार्य पद पर सिर्फ सेन समाज के व्यक्तियों को ही राजकीय सेवा में क्षोर कार्य की नोकरी देना, केश कला बोर्ड का गठन करना।सेन समाज क्षोर कार्य की दूकानों का व्यवसायिक बिजली बिल के स्थान पर घरेलू बिजली बिल की तरह विद्युत बिल देना। सेन जी महाराज के नाम चोराहे का नाम करना, छात्रावास हेतु भूमि आवंटित करना सहित अन्य मांगों पर ध्यान दिलाया जायेगा ।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!