अन्तर्राष्ट्रीय समरसता मंच के सानिध्य में 5 जोड़ों का पाणिग्रहण संस्कार सम्पन्न

AYUSH ANTIMA
By -
0


डिग्गी/टोंक (लालचंद सैनी): बसंत पंचमी के पावन पर्व पर राजस्थान के टोंक जिले में स्थित डिग्गी कल्याण जी की पावन धरा पर सर्व समाज सामूहिक विवाह सम्मेलन श्रद्धा, गरिमा एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में भव्य रूप से सम्पन्न हुआ। इस ऐतिहासिक आयोजन में सर्व समाज के पाँच जोड़े वैवाहिक बंधन में बंधकर अपने सुखमय दाम्पत्य जीवन की मंगलमय शुरुआत की। यह पुनीत आयोजन अंतर्राष्ट्रीय समरसता मंच एवं कल्याण धणी सर्व-धर्म समाज फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में पूर्णतः निःशुल्क आयोजित किया गया। प्रथम उपराष्ट्रपति नेपाल के विशिष्ठ सलाहकार डॉ.कुलदीप प्रसाद शर्मा ने बताया कि भगवान कल्याण धणी की पावन भूमि पर यह समारोह श्रृंखलाबद्ध आयोजनों की कड़ी में 26वाँ पाणिग्रहण संस्कार रहा, जो सामाजिक समरसता और मानव सेवा का उत्कृष्ट उदाहरण है। वैदिक परंपराओं के अनुरूप सम्पन्न पाणिग्रहण संस्कार में नवदम्पत्तियों को भावी गृहस्थ जीवन हेतु आवश्यक घरेलू सामग्री भेंट की गई। अपने आशीर्वचनों में जम्बूद्वीप पद्मश्री इंजी.नरेन्द्र कुमार पांडेय ने सभी नवविवाहित जोड़ों के लिए दीर्घायु, सुख-समृद्धि एवं सफल दाम्पत्य जीवन की ईश्वर से मंगलकामना की। कल्याण धणी सर्व-धर्म समाज फाउंडेशन के संयोजक प्रमोद शर्मा ने बताया कि इस संस्था की स्थापना विश्वरत्न स्व.श्री महावीर प्रसाद टोरड़ी द्वारा असहाय एवं बेसहारा युवक-युवतियों को समाज की मुख्यधारा से जोड़कर आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से की गई थी। तब से संस्था निरंतर समाजसेवा के क्षेत्र में प्रेरणादायी कार्य कर रही है। कार्यक्रम की अध्यक्षता जम्बूद्वीप पद्मश्री इंजी.नरेन्द्र कुमार पांडेय ने की। मुख्य अतिथि के रूप में प्रह्लाद राय टांक, राज्य मंत्री एवं अध्यक्ष माटी कला बोर्ड राजस्थान उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथियों में सवेन्द्र जीत सिंह (समाजसेवी), श्रीमती तुहीना प्रकाश शर्मा, एम.देवराज जैन (संस्थापक व अध्यक्ष, जैन तेरापंथ वेलफेयर ट्रस्ट, चेन्नई), नादान सिंह शेखावत (चेयरमैन, क्राइम ब्रांच इंडिया) तथा श्रवण कुमार बुरड़क (समाजसेवी) शामिल रहे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!