गौ हत्या करने के आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन

AYUSH ANTIMA
By -
0


निवाई (लालचंद सैनी): गौ सेवा समिति जिलाध्यक्ष हनुमान चौधरी ने मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा को ज्ञापन भेजकर गांव मोहम्मदपुरा के जंगल में आटे में विस्फोटक मिलाकर रखने वाले आरोपी को गिरफ्तार करवाने की मांग की है। जिलाध्यक्ष चौधरी ने ज्ञापन में बताया कि मोहम्मदपुरा पंचायत के जंगल में किसी ने गुंधे हुए आटे में विस्फोटक रख दिया था, जिसको खाने से एक गाय माता की मौत हो गई। आरोपियों को गिरफ्तार करवाने के लिए गौ सेवकों ने धरना देकर पुलिस थाने में रिपोर्ट भी दर्ज करवा दी थी। विस्फोटक से गाय की मौत होने पर गौ सवेकों ने बैठक आयोजित की। बैठक में जिला अध्यक्ष चौधरी ने संबोधित करते हुए गौ सेवकों को एकजुट होकर आरोपियों को गिरफ्तार करवाकर कड़ी सजा दिलवाने का आह्वान किया। गौ सेवकों ने आरोपियों को सात दिन में गिरफ्तार करने की मांग की। ज्ञापन में बताया कि सात दिन में गिरफ्तार नही किया गया तो आंदोलन किया जाएगा।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!