जयपुर: स्वामी विवेकानंद जयंती को युवा दिवस के रूप में उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर वर्धमान महावीर खुला विश्वविद्यालय के क्षेत्रीय केंद्र, जयपुर में निदेशक डॉ.अकबर अली के नेतृत्व में ‘रन फॉर स्वदेशी’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य स्वामी विवेकानंद के विचारों से प्रेरित होकर युवाओं में स्वदेशी, आत्मनिर्भरता एवं राष्ट्रप्रेम की भावना को प्रोत्साहित करना रहा। दौड़ में विश्वविद्यालय के अधिकारी एवं कर्मचारी बड़ी संख्या में शामिल हुए। इस रन फॉर स्वदेशी में सहायक कुलसचिव आलोक शर्मा, आरएल धनवड़िया, लक्ष्मण प्रसाद, डॉ.रेनू श्रीवास्तव, बीएस बैरवा, डॉ.जगदीश प्रसाद शर्मा, बाबूलाल मीणा, अब्दुल सलीम खान, श्रीमती गायत्री, सीएल वर्मा, दामोदर शर्मा एवं यशवंत ने सहभागिता निभाई। दौड़ के समापन पर निदेशक डॉ.अकबर अली ने स्वामी विवेकानंद के विचारों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि युवा शक्ति ही राष्ट्र की सबसे बड़ी ताकत है और स्वदेशी अपनाकर ही देश को आत्मनिर्भर बनाया जा सकता है। कार्यक्रम का समापन उत्साह और राष्ट्रभक्ति के संदेश के साथ हुआ।
विवेकानंद जयंती पर युवा दिवस के अवसर पर ‘रन फॉर स्वदेशी’ का आयोजन
By -
January 12, 2026
0
Tags: