प्रदेश स्तरीय वीवीएम (विद्यार्थी विज्ञान मंथन) कैंप का परिष्कार संस्थान में आयोजन

AYUSH ANTIMA
By -
0


जयपुर (श्रीराम इंदौरिया): वीवीएम (विद्यार्थी विज्ञान मंथन) का प्रदेश स्तरीय कैंप सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। इस शैक्षणिक आयोजन में प्रदेश के विभिन्न जिलों से चयनित प्रतिभाशाली विद्यार्थी एवं उनके अभिभावक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कैंप के दौरान विद्यार्थियों के लिए विज्ञान आधारित गतिविधियाँ, मार्गदर्शन सत्र एवं बौद्धिक सत्र आयोजित किए गए, जिनका उद्देश्य छात्रों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण, नवाचार और अनुसंधान की भावना को विकसित करना रहा। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण विद्यार्थी विज्ञान मंथन की प्रदेश स्तरीय परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले टॉपर विद्यार्थियों का सम्मान समारोह रहा। इस अवसर पर प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को सम्मान पत्र एवं नकद पुरस्कार (कैश प्राइज़) प्रदान कर प्रोत्साहित किया गया। संगठन सचिव डॉ.मेघेंद्र शर्मा 
ने कहा कि वीवीएम (विद्यार्थी विज्ञान मंथन) जैसे कार्यक्रम विद्यार्थियों को विज्ञान के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हैं तथा राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भागीदारी को सशक्त बनाते हैं। इस मौके पर डीजीपी ट्रैफ़िक पुलिस आईपीएस अनिल पालीवाल, कई यूनिवर्सिटी के कुलगुरु, भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष राखी राठौर, वैज्ञानिक, शिक्षाविद एवं स्टूडेंट्स मौजूद रहे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!