जयपुर: राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की मंशा अनुरूप गिरदावर सर्कल सिनोदिया पर शनिवार को ग्राम उत्थान शिविर का आयोजन हुआ। जिसमें कृषि विभाग की फार्म पॉन्ड योजना के तहत कृषक भंवर लाल ने उपखंड अधिकारी सांभर ऋषि राज कपिल, पर्यवेक्षण अधिकारी सृष्टि जैन, तहसीलदार सांभरलेक व शिविर प्रभारी महावीर सिंह के समक्ष अपना आवेदन प्रस्तुत किया। उपखंड अधिकारी के निर्देश पर तत्काल कार्यवाही करते हुए सहायक कृषि अधिकारी शंकर लाल गौड़ व कृषि पर्यवेक्षक सुमन चौधरी ने आवेदक कृषक को फॉर्म पोंड की स्वीकृति जारी की। फॉर्म पोंड में वर्षा का पानी एकत्रित कर कृषक अब न सिर्फ अपनी फसलों की उपयुक्त सिंचाई कर सकेगा बल्कि भरपूर फसल लेगा और उसका ट्यूबवेल भी रिचार्ज रहेगा। शिविर में उपस्थित कृषकों ने इस प्रकार के शिविर आयोजित करने पर खुशी व्यक्त करते हुए राज्य के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा व जिला प्रशासन का आभार व्यक्त किया है।
फार्म पोंड की स्वीकृति मिली तो कृषक भंवर लाल के चेहरे पर छाई खुशी
By -
January 31, 2026
0
Tags: