सन्त रविदास जी की जन्म जयंती पर जुरहरा में निकलेगी भव्य शोभायात्रा

AYUSH ANTIMA
By -
0


जुरहरा/डीग (रेखचन्द्र भारद्वाज): महान संत गुरु रविदास जी की 649वीं पावन जन्म जयन्ती के अवसर पर जुरहरा जाटव समाज के तत्वावधान में आज़ क़स्बे में भव्य शोभायात्रा सहित अन्य कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। क़स्बे के गुरु रविदास मन्दिर पर रविवार को सुबह हवन किया जाएगा, इसके बाद बैंड-बाजों के साथ गुरु रविदास जी की भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। शोभायात्रा क़स्बे के गुरु रविदास मंदिर से शुरू होकर मैन बाजार, चौपड़ा बाजार, बस स्टैंड, सैनी मौहल्ला सहित विभिन्न गली-मोहल्लों से होते हुए निकाली जाएगी। जिसमें स्थानीय जाटव समाज सहित ग्रामीणांचल के जाटव समाज के गणमान्य लोग शामिल रहेंगे।
Tags:

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!