झुंझुनू (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): श्री श्याम आशीर्वाद सेवा संस्था एवं लायंस क्लब झुंझुनू के संयुक्त तत्वाधान में चौथमल सुनील कुमार पाटोदिया परिवार एवं सुनील पाटोदिया वेलफेयर फाउण्डेशन मुंबई के सौजन्य से खेमी शक्ति रोड स्थित मुनी आश्रम के आसपास के जरूरतमंदों को पाटोदिया परिवार की ओर से कंबल वितरण किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित बतौर अतिथि डॉ.अंशुल पाटोदिया, डॉ.मधुसूदन पाटोदिया, प्रदीप पाटोदिया एवं अंकित पाटोदिया का श्री श्याम आशीर्वाद सेवा संस्था के ट्रस्टी डॉ.डी.एन.तुलस्यान, लायंस क्लब झुंझुनू के एमजेएफ लायन नरेंद्र व्यास एवं लायन शिवकुमार जांगिड ने दुपट्टा औढाकर प्रतीक चिन्ह भेंटकर का स्वागत अभिनंदन किया। विदित है कि चौथमल सुनील कुमार पाटोदिया परिवार एवं सुनील पाटोदिया वेलफेयर फाउण्डेशन मुंबई के सौजन्य से जिले में सामाजिक सरोकार के लगातार कार्य किये जाते रहे है, जिसमें जिला जेल झुंझुनू में पुस्तकालय कक्ष एवं जिला पशुपालन विभाग में गौ सेवा केन्द्र का निर्माण प्रमुख है।
श्री श्याम आशीर्वाद सेवा संस्था के ट्रस्टी डॉ.तुलस्यान ने बताया कि सर्दी में कोई न ठिठुरे अभियान के अंतर्गत पिछले सात वर्षो से हजारो की संख्या में ना केवल कंबल वितरण अपितू अन्य सामाजिक सरोकार के कार्य भी किये जा रहे है।