झुंझुनूं (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): जिला पुलिस अधीक्षक बृजेश ज्योति उपाध्याय, आईपीएस के निर्देशन में 11 जनवरी 2026 को पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों एवं उनके परिजनों के स्वास्थ्य संरक्षण के उद्देश्य से पुलिस लाइन, झुंझुनूं में निःशुल्क हेल्थ चेकअप कैंप का आयोजन किया गया। यह कैंप एपेक्स स्काई लाइन हॉस्पिटल, झुंझुनूं के सहयोग से आयोजित किया गया। कैंप में बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारी, कर्मचारी एवं उनके परिजनों ने भाग लेकर स्वास्थ्य परीक्षण करवाया। विशेषज्ञ फिजिशियन एवं गायनेकोलॉजिस्ट डॉक्टरों द्वारा उपस्थित लाभार्थियों का परीक्षण कर आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श प्रदान किया गया। इस दौरान बीपी, शुगर, ईसीजी सहित विभिन्न जांचें निःशुल्क की गई। हेल्थ कैंप के आयोजन से पुलिस कर्मियों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ी तथा समय रहते स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं की पहचान में सहायता मिली। झुंझुनूं पुलिस की ओर से एपेक्स स्काई लाइन हॉस्पिटल की मेडिकल टीम का आभार व्यक्त किया गया तथा भविष्य में भी इस प्रकार के जनकल्याणकारी एवं स्वास्थ्य संबंधी कार्यक्रम आयोजित करने की प्रतिबद्धता जताई गई। झुंझुनूं पुलिस की इस पहल की उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सराहना की।
3/related/default