चिङावा (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): सिक्किम की 14 दिवसीय यात्रा कर शुक्रवार की सुबह अपने गृह नगर पहुंचने पर प्रमुख सामाजिक चिंतक एवं अन्वेषी लेखक महेश कुमार शर्मा "आजाद" का स्वागत/अभिनंदन किया गया। पत्रकार पंकज कुमार की अध्यक्षता में आयोजित उक्त कार्यक्रम के मुख्य अतिथि परिवर्तन पार्टी ऑफ इंडिया के प्रदेश अध्यक्ष पं.अनिल शर्मा "भारती" तथा विशिष्ट अतिथि विश्व हिन्दू परिषद के प्रांत परावर्तन प्रमुख सुभाष चंद्र व्यास थे। इस अवसर पर नेशनल यूथ अवार्डी राजेन्द्र धनकङ, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय (जखोङा) के अध्यापक रंगलाल सैनी, संदीप कुमार आदि उपस्थित सभी प्रबुद्धजनों ने आजाद को माल्यार्पण कर गुलाब का फूल भेंट किया। महेश आजाद ने अपना यात्रा वृत्तांत सुनाते हुए कहा कि उन्होंने सिक्किम को अपने अब तक के भारत भ्रमण के दौरान सबसे ज्यादा साफ-सुथरा प्रदेश महसूस किया है। उन्होंने कहा कि वे अपने भ्रमण के दौरान सिक्किम की राजधानी गैंगटोक के विभिन्न बाजार, चांदमारी न्यू बस स्टैंड, भारत-चीन के मध्य व्यापार मार्ग नाथूला दर्रा, हरभजन सिंह मन्दिर, तोशांग झील, चांगजू शिव मन्दिर, आदि स्थानों को काफी नजदीक से देखा, वहीं वहां पाए जाने वाले पालतू पशुओं में से सर्वाधिक उपयोगी पशु याक को भी देखा। कार्यक्रम के अंत में शिव नगरी टाइम्स के चीफ पंकज कुमार ने महेश आजाद को नगर देव परमहंस पं.श्री गणेश नारायण बावलिया बाबा का चित्र तथा समाचार पत्र द्वारा प्रकाशित किया गया वर्ष 2026 का कलैंडर भेंट किया गया।
3/related/default