आयुष अंतिमा की खबर का हुआ असर

AYUSH ANTIMA
By -
0


बगड़ (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): आयुष अंतिमा (हिन्दी समाचार पत्र) ने सदैव सामाजिक सरोकार के मुद्दों को सरकार के संज्ञान में लाने की सटीक व निष्पक्ष पत्रकारिता की है। इसी संदर्भ में एक दिन पूर्व के अंक में बगड़ नगर पालिका की अकर्मण्यता को लेकर समाचार प्रकाशित किया था कि एक निजी स्कूल के पास जो आम रास्ता है, वह गंदे पानी की झील बनी हुई है। इस रास्ते से सैकड़ों बच्चे स्कूल में पढ़ने के लिए जाने के साथ ही यह रास्ता हाईवे को भी जोड़ता है। इस खबर का असर ये हुआ कि नगर पालिका प्रशासन की कुंभकर्णी नींद टूटी व इस गंदे पानी की झील को साफ करने का काम शुरु हुआ। इस मामले को सामाजिक कार्यकर्ता हर्षवर्धन सिंह शेखावत ने हमारे ब्यूरो चीफ के संज्ञान में लाने की अनुकरणीय पहल की थी।
Tags:

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!