आसमान में दिनभर छाए रहे घने बादल, कोहरे ने पूरे शहर को लिया आगोश में

AYUSH ANTIMA
By -
0


निवाई (लालचंद सैनी): कडाके की ठण्ड़ के चलते गुरूवार को दिनभर कोहरे व बादलों की ओट में सूर्यदेव छिपे रहे। कड़ाके की ठण्ड़ ने आमजन की मुश्किलें बढ़ा दी। शहर सहित ग्रामीण क्षेत्र में कड़ाके की ठण्ड़ व शीत लहर के प्रकोप से जनजीवन प्रभावित हो रहा है। सुबह से ही आसमान में घने बादल छाए रहे और कोहरे ने पूरे शहर को चपेट में ले लिया। दिनभर सूर्यदेव बादलों की ओट में छिपे रहे, जिससे धूप की गर्माहट का इंतजार अधूरा रह गया। सर्द हवा ने ठिठुरन तेज कर दी। आसमान में छाए बादलों और ठंडी हवाओं से लोग कंपकंपा उठे। सर्दी से राहत पाने के लिए लोगों ने गर्म कपड़ों और अलाव का सहारा लिया।

*बाजारों में रहा सन्नाटा, घरों में दुबके रहे लोग*

तेज ठंड के कारण बाजारों में सन्नाटा छाया रहा। लोग सुबह देर तक घरों में दुबके रहे, जरूरी कामों के लिए ही बाहर निकले। दिनभर स्वेटर और मफलरों सहित गर्म कपड़ों में लिपटे रहे। सुबह से शाम तक अलाव जलाकर हाथ सेकने और गर्म पेय पदार्थों का सहारा लेने का सिलसिला जारी रहा।
*कोहरे से प्रभावित रहा जनजीवन* 
तेज ठण्ड व कोहरे से दिनभर जनजीवन प्रभावित रहा। शहर सहित ग्रामीण क्षेत्र में कोहरे के चलते दिनभर सूर्यदेव के दर्शन नहीं हुए। कोहरे के दौरान राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहन चालकों को दिन में भी हेड लाइटों का प्रयोग करना पडा। कोहरे को लेकर राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहन रेंगते हुए चल रहे थे एवं तेज ठण्ड के चलते शाम ढलने के साथ ही बाजारो में सन्नाटा हो गया। सर्दी से बचने के लिए लोगों को अलाव का सहारा लेना पडा। शाम होने के साथ हुई तेज ठण्ड से लोग कपकपा उठे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!