बीकानेर। बार एसोसिएशन बीकानेर की नव घोषित कार्यकारिणी में एडवोकेट लेखराम धतरवाल को उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति से अधिवक्ता जगत में खुशी की लहर है।
धतरवाल के उपाध्यक्ष बनने पर देहात कांग्रेस जिलाध्यक्ष बिशनाराम सियाग, जिला संगठन महासचिव प्रहलादसिंह मार्शल सहित कांग्रेस पदाधिकारियों, अधिवक्ताओं एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।
बधाई देने वालों ने कहा कि लेखराम धतरवाल का अनुभव और संगठनात्मक क्षमता बार एसोसिएशन को नई दिशा देगी तथा अधिवक्ताओं के हितों की मजबूती से पैरवी होगी।