टेलीकॉम टावर टेक्निशियनों की मांगों को लेकर कांग्रेस सख्त, आंदोलन में साथ देने की चेतावनी

AYUSH ANTIMA
By -
0

बीकानेर। राजस्थान में इंडस टावर लिमिटेड के लिए कार्यरत एमआरजी ग्रुप के टेलीकॉम टावर टेक्निशियनों ने कम वेतन, अपर्याप्त भत्तों और असुरक्षित कार्य परिस्थितियों को लेकर आंदोलन की चेतावनी दी है। टेक्निशियनों का कहना है कि 24×7 सेवा देने के बावजूद उन्हें मात्र 10 हजार रुपये मासिक वेतन और नाममात्र का पेट्रोल भत्ता मिल रहा है।
राजस्थान टेलीकॉम ठेका कर्मचारी मजदूर यूनियन (सीटू) के प्रतिनिधियों ने जिला कांग्रेस कमेटी देहात अध्यक्ष बिशनाराम सियाग से मुलाकात कर अपनी समस्याएं रखीं। सियाग ने इंडस टॉवर कंपनी के आला अधिकारियों से वार्ता कर टेक्निशियनों की जायज मांगें शीघ्र लागू करने को कहा और चेतावनी दी कि समाधान नहीं होने पर कांग्रेस पार्टी उनके आंदोलन में शामिल होगी।
टेक्निशियनों की प्रमुख मांगों में न्यूनतम 35 हजार रुपये वेतन, प्रति टावर 500 रुपये यात्रा भत्ता, रात्रि व आपात स्थिति में वाहन सुविधा तथा प्रति टेक्निशियन साइटों की संख्या कम करना शामिल है। मांगें नहीं माने जाने पर सामूहिक हड़ताल की चेतावनी दी गई है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!