यात्रियों की सुविधा हेतु 06 जोड़ी स्पेशल रेल सेवाओं की संचालन अवधि बढ़ाई

AYUSH ANTIMA
By -
0


बीकानेर। रेलवे प्रशासन ने अतिरिक्त यात्री यातायात को ध्यान में रखते हुए यात्रियों की सुविधा के लिए 06 जोड़ी स्पेशल रेल सेवाओं की संचालन अवधि में विस्तार किया है। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशि किरण ने बताया कि इन ट्रेनों का विस्तार जनवरी 2026 के दौरान विभिन्न तिथियों तक किया गया है।
इसके तहत गाड़ी संख्या 04715/04716 बीकानेर–साईनगर शिर्डी–बीकानेर साप्ताहिक स्पेशल रेल सेवा बीकानेर से 3 जनवरी 2026 से 31 जनवरी 2026 तक कुल 5 ट्रिप तथा साईनगर शिर्डी से 4 जनवरी 2026 से 1 फरवरी 2026 तक 4 ट्रिप संचालित की जाएगी।
गाड़ी संख्या 04725/04726 हिसार–खड़की–हिसार साप्ताहिक स्पेशल रेल सेवा हिसार से 4 जनवरी 2026 से 25 जनवरी 2026 तक और खड़की से 5 जनवरी 2026 से 26 जनवरी 2026 तक कुल 4-4 ट्रिप चलेगी।
इसी तरह गाड़ी संख्या 04827/04828 भगत की कोठी–बांद्रा टर्मिनस–भगत की कोठी साप्ताहिक स्पेशल रेल सेवा भगत की कोठी से 3 जनवरी 2026 से 31 जनवरी 2026 तक तथा बांद्रा टर्मिनस से 4 जनवरी 2026 से 1 फरवरी 2026 तक कुल 5-5 ट्रिप के लिए बढ़ाई गई है।
गाड़ी संख्या 09621/09622 अजमेर–बांद्रा टर्मिनस–अजमेर स्पेशल रेल सेवा अजमेर से 4 जनवरी 2026 से 25 जनवरी 2026 तक और बांद्रा टर्मिनस से 5 जनवरी 2026 से 26 जनवरी 2026 तक 4-4 ट्रिप संचालित होगी। वहीं गाड़ी संख्या 09625/09626 अजमेर–दौंड–अजमेर स्पेशल रेल सेवा अजमेर से 1 जनवरी 2026 से 29 जनवरी 2026 तक तथा दौंड से 2 जनवरी 2026 से 30 जनवरी 2026 तक कुल 5-5 ट्रिप के लिए विस्तारित की गई है।
इसके अलावा गाड़ी संख्या 09627/09628 अजमेर–सोलापुर–अजमेर स्पेशल रेल सेवा अजमेर से 7 जनवरी 2026 से 28 जनवरी 2026 तक और सोलापुर से 8 जनवरी 2026 से 29 जनवरी 2026 तक कुल 4-4 ट्रिप संचालित की जाएगी।
रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि यात्रा से पूर्व संबंधित ट्रेनों का समय और ठहराव की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!