निवाई (लालचंद सैनी): राजकीय महाविद्यालय में सम्मान समारोह का आयोजन हुआ। जिसमें प्राचार्य प्रोफेसर दीपक राज जैन का राजकीय सेवा से सेवानिवृत होने पर छात्र-छात्राओं सहित महाविद्यालय एवं कन्या महाविद्यालय के समस्त संकाय सदस्यों ने प्राचार्य को माला व साफा पहनाकर सम्मानित किया। प्राचार्य प्रोफेसर दीपक राज जैन ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि अपने लक्ष्य के प्रति दृढ संकल्पित होकर संघर्षरत रहें। जिससे आपका भविष्य उज्जवल हो एवं ऊंचे पदों पर पहुंचकर अपने माता-पिता व समाज का नाम रोशन करें। डॉ.मीनाक्षी बघेल ने बताया कि प्राचार्य की मेहनत एवं समर्पण ने उनको इस नए सुखद चरण में पहुंचाया है। महाविद्यालय परिवार आशा करता है कि प्राचार्य का आगामी जीवन स्वास्थ्य, खुशियों व विश्राम से भरा हो। इस दौरान छात्र-छात्राओं सहित संकाय सदस्य भाव विभोर हो गए।
अपने लक्ष्य के प्रति दृढ संकल्पित होकर रहें संघर्षरत: दीपक राज जैन
By -
January 01, 2026
0
Tags: