निवाई (लालचंद सैनी): गुरूवार को सुबह 6 बजे 33 केवी लाइन करेड़ा में फॉल्ट होने पर हरभांवता, करेड़ा बुजुर्ग, तुर्किया उर्फ महापुरा एवं दतवास सहित चार जीएसएस की विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई। जिससे करीब 7000 उपभोक्ताओं की विद्युत सप्लाई सुचारू करना विद्युत विभाग निवाई के लिए एक चुनौती बन गया। जिसको लेकर सहायक अभियंता धनराज टाटावत के निर्देश पर कनिष्ठ अभियंता रणधीर वर्मा एवं तकनीकी कर्मचारियों ने टीम बनाकर 34 किमी लंबी लाइन की पेट्रोलिंग कर फॉल्ट को चिन्हित किया गया। उन्होंने बताया कि फॉल्ट तालाब में लगे एक पोल पर मिला। गत रात्रि क्षेत्र में हुई बारिश के चलते तालाब में पानी भराव होने के बावजूद भी विद्युत् विभाग के कर्मचारी राजेश मीणा एवं सत्यनारायण गुर्जर ने कंपकंपाती ठंड में पानी में तैरकर विद्युत पोल पर चढकर पोल पर लगे इंसुलेटर को बदला गया और अपना कर्तव्य पूर्ण कर साहस का प्रमाण दिया, जिसके करीब 6 घंटे बाद सभी उपभोक्ताओं की विद्युत आपूर्ति सुचारू की गई।
3/related/default