झुंझुनू (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): श्री लावरेश्वर महादेव मंदिर ट्रस्ट की ओर से मंदिर के 35वें वार्षिक उत्सव के शुभ अवसर पर श्रीमद्भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ का आयोजन 21 से 27 जनवरी तक मंदिर परिसर के सामने स्व.श्री लीलाधर मोदी का नोहरा में बगड दादूद्वारा के पीठाधीश्वर डॉ.अर्जुन दास जी महाराज के संत सानिध्य में किया जा रहा है। श्रीमद्भागवत सप्ताह कथा यज्ञ में प्रथम दिवस पर व्यास पीठ से विश्वविख्यात श्रद्धेय श्री परमेश्वर लालजी गुरु कृपा कोलकात्ता ने अपने कोकिल कंठ से गणेश पूजन के साथ मधुर संगीतमय कीर्तन तथा सरल हिंदी भाषा में रोचक एवं ज्ञान राग दृष्टांत सहित कथा का रसपान श्रोता भक्तों को करवाया। इससे पूर्व भागवत ग्रंथ का पूजन मंदिर ट्रस्ट पदाधिकारियों एवं मोदी परिवार द्वारा विद्वान पंडितों के आचार्यत्व में किया गया, तत्पश्चात मंदिर परिसर से भागवत आचार्य श्री परमेश्वर लालजी गुरुकृपा एवं डॉ.अर्जुनदास जी महाराज के सानिध्य में भागवत ग्रंथ पोथी को सभी भक्तजनों ने अपने मस्तक पर धारण कर कथा स्थल तक लेकर गए। इस अवसर पर महिलाओं द्वारा कलश यात्रा निकाली गई, कलश यात्रा में महिलाओं एवं भक्तों ने नाच, गाकर खुशी का इजहार किया। श्रद्धालुओं से खचाखच भरे विशाल टेंट में कथा के पहले दिन श्रद्धालुओं को कथा का श्रवण करा रहे श्री परमेश्वर लाल जी ने श्रीमद्भागवत कथा महात्म्य, गोकर्ण उपाख्यान, चौबीस अवतार, विराट वर्णन एवं श्री शुक्रदेव जी आगमन की कथा का विस्तार से वर्णन किया। कथा का समय 1 बजे से सायंकाल 5 बजे तक का रखा गया है। कथा स्थल में पंडाल एवं स्टेज डेकोरेशन के लिए डेकोरेटर माँ भगवती आर्ट के आशीष श्रीमोहन तुलस्यान एवं टेंट के लिए रामावतार जांगिड़ द्वारा सुंदर व्यवस्था की गयी है। कथा श्रवण हेतु महिलाओं एवं पुरुषों की बैठने के लिए अलग-अलग सुन्दर व्यवस्था सराहनीय रही। इस अवसर पर लावरेश्वर महादेव मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष एवं ट्रस्टी सहित अन्यजन बड़ी संख्या में उपस्थित थे। 22 जनवरी को कथा में ध्रुव चरित्र एवं जड़ भरत कथा का वाचन महाराज श्री करेंगे।
श्री लावरेश्वर महादेव मंदिर ट्रस्ट की ओर से 35वें वार्षिक उत्सव के शुभ अवसर पर श्रीमद्भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ का शोभायात्रा के साथ भव्य शुभारंभ
By -
January 21, 2026
0
Tags: