भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश दाधीच का जयपुर में भव्य स्वागत, चिड़ावा पधारने का दिया न्योता

AYUSH ANTIMA
By -
0

जयपुर/चिड़ावा (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): भारतीय जनता पार्टी के कद्दावर नेता मुकेश दाधीच को पुनः भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनीत किए जाने पर जयपुर स्थित उनके निवास स्थान पर चिड़ावा भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष सुभाष शर्मा की अगुवाई में पहुंचे प्रतिनिधिमंडल ने दाधीच का माल्यार्पण कर, पारंपरिक राजस्थानी साफा पहनाकर और शाल ओढ़ाकर भावभीना अभिनंदन किया। कार्यकर्ताओं ने उन्हें दोबारा इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने पर बधाई दी और इसे संगठन की मजबूती के लिए एक सराहनीय कदम बताया। इस गरिमामयी अवसर पर चिड़ावा नगर पालिका की पूर्व अध्यक्ष श्रीमती मधु शर्मा, ठेकेदार अमीलाल कटकी सहित कई अन्य भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। स्वागत के दौरान प्रतिनिधिमंडल ने दाधीच को चिड़ावा पधारने का भावभरा न्योता भी दिया।
शुभकामनाओं और न्योते को सहर्ष स्वीकार करते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश दाधीच ने सभी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने आश्वस्त किया कि वे जल्द ही चिड़ावा प्रवास का कार्यक्रम बनाएंगे और कार्यकर्ताओं के बीच पहुंचेंगे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!