नर्मदा देवी सिंघानिया इंटरनेशनल स्कूल, पचेरी के विद्यार्थियों ने अंतरविद्यालय प्रतियोगिता में किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

AYUSH ANTIMA
By -
0

झुंझुनूं (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): रामकृष्ण मिशन विवेकानंद स्मृति मंदिर, खेतड़ी में आयोजित विवेक–चिंतन उत्सव (अंतरविद्यालय प्रतियोगिता) में नर्मदा देवी सिंघानिया इंटरनेशनल स्कूल, पचेरी के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विभिन्न प्रतियोगिताओं में उल्लेखनीय उपलब्धियाँ प्राप्त की। इस आयोजन में क्षेत्र के लगभग 20 विद्यालयों के विद्यार्थियों ने सहभागिता की। प्रतियोगिता के अंतर्गत गायन प्रतियोगिता में प्रिया अग्रवाल ने प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया। मुखपाठ प्रतियोगिता में यशिका (कक्षा 9) ने प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं कविता पाठ प्रतियोगिता में अंशु (कक्षा 7) ने द्वितीय स्थान प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। इसके अतिरिक्त समूहगान प्रतियोगिता में नर्मदा, जया, मंजुलिका, दिव्या, हर्षिता, अवनि, नीतनी, नैनो, दीक्षा एवं रितिका की टीम ने द्वितीय स्थान प्राप्त कर निर्णायकों से सराहना अर्जित की। विद्यालय प्रबंधन, प्रधानाचार्य एवं शिक्षकों ने सभी विजेता विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएँ विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!