जिला कलक्टर ने साप्ताहिक समीक्षा बैठक में दिए निर्देश

AYUSH ANTIMA
By -
0


झुंझुनूं (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): जिले में 23 जनवरी से शुरू हो रहे ग्राम उत्थान शिविरों में अधिक से अधिक लोगों को फायदा हो इसके लिए संबंधित अधिकारी पूर्ण तैयारी कर लेवें ताकि सरकार की मंशा के अनुरूप लोगों को लाभान्वित किया जा चुकें। जिला कलक्टर डाॅ.अरूण गर्ग ने बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित साप्ताहिक समीक्षा बैठक के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि कृषि विभाग द्वारा कृषकों एवं पशुपालकों को केन्द्र व राज्य सरकार के विभिन्न योजनाओं की जानकारी एवं लाभ उठाने के उद्देश्य से राज्य में प्रत्येक गिरदावर सर्किल पर प्रथम चरण 23, 24, 25 एवं 31 जनवरी, द्वितीय चरण 01 एवं 05-09 फरवरी को प्रत्येक गिरदावर वृत पर ग्राम उत्थान शिविरों का आयोजन होगे। जिला कलक्टर ने बैठक के दौरान शिक्षा विभाग की ओर से आयोजित होने वाली मेगा पीटीएम के संबंध में अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। जिला कलक्टर ने जिले की बजट घोषणाओं से संबंधित कार्यो को भी नियमानुसार त्वरित गति से पूर्ण करने के प्रयास की बात कही। जिला कलक्टर ने बैठक के दौरान चिकित्सा, सड़क सुरक्षा सहित अन्य मुद्दों पर भी अधिकारियों से चर्चा की।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!