मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि हस्तांतरण जिला स्तरीय कार्यक्रम आज

AYUSH ANTIMA
By -
0


झुंझुनूं (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि हस्तांतरण का जिला स्तरीय कार्यक्रम आज दोपहर 12 बजे जिला परिषद सभागार में आयोजित होगा। इस दौरान सिरोही से राज्य स्तरीय कार्यक्रम का वीडियो कांफ्रेसिंग के जरिए सीधा प्रसारण होगा। जिला कलक्टर डॉ.अरुण गर्ग ने बताया कि राज्य सरकार की ओर से किसान उत्थान की दिशा में मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अन्तर्गत पात्र किसानों को प्रतिवर्ष तीन हजार रूपए की राशि देने की घोषणा की गई थी। इस योजना की पांचवी किश्त के रूप में एक हजार रुपए का हस्तांतरण मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा गुरूवार को दोपहर 12 बजे अरविंद पैवेलियन स्टेडियम, जिला सिरोही में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में करेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा लाभार्थी किसानों से संवाद भी करेंगे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!