जीवन का आधार है शिक्षा: रामसहाय वर्मा

AYUSH ANTIMA
By -
0


निवाई (लालचंद सैनी): सरस्वती विद्या मंदिर में विधायक विकास योजना के तहत दस लाख रूपए की लागत से प्रार्थना स्थल पर निर्मित टिन सेड का मुख्य अतिथि विधायक रामसहाय वर्मा व अध्यक्षता कर रहे नगर पालिकाध्यक्ष दिलीप ईसरानी ने विधिवत लोकार्पण किया। समारोह को संबोधित करते हुए विधायक रामसहाय वर्मा ने कहा कि शिक्षा ही जीवन का आधार है। छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि पढ लिखकर ज्ञान अर्जित करें। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय अर्थव्यवस्था व नवाचार में योगदान देकर युवाओं के उत्थान के नए आयाम स्थापित किए है। मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा स्वामित्व योजना के माध्यम से हर घर को छत देने एवं किसानों को फसल का उचित दाम देने का कार्य कर रहे है। केंद्र व राज्य सरकार द्वारा ग्रामीण एवं शहर के विकास के नए आयाम स्थापित किए गए है। नगर पालिकाध्यक्ष दिलीप ईसरानी ने कहा कि सरस्वती विद्यालय में बालकों को शिक्षा के साथ संस्कार दिए जाते है। संस्कारवान छात्र-छात्राओं से संस्कारित समाज का निर्माण होगा। नगर पालिका द्वारा करोड़ों रूपए की लागत से शहर के प्रत्येक वार्ड व कॉलोनियों में चौमुखी विकास किया जा रहा है। समारोह में प्रधानाचार्य गोविन्द नारायण शर्मा ने विद्यालय की गतिविधियों से अवगत करवाया। कार्यक्रम के दौरान छात्राओं ने सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीतों की प्रस्तुतियां दी। समारोह में विद्या भारती के प्रान्त निरीक्षक अरुण दुबे, भारतीय शिक्षा प्रचार समिति जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार शर्मा, जिला व्यवस्थापक निपुण सक्सेना, जिला सचिव दिनेश शर्मा, योगेश शर्मा, विद्यालय संरक्षक हनुमान सहाय जैन, विद्यालय समिति अध्यक्ष रामगोपाल सेवलिया, कोषाध्यक्ष पदमचन्द स्वामी, पारस जैन, सहायक प्रधानाचार्य पंडित मोहनलाल शर्मा, सीमा माथुर, शिवराज पाराशर, मुकेश शर्मा व अवधेश राजवंशी सहित कई आचार्य मौजूद थे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!