निवाई (लालचंद सैनी): राज्य सरकार द्वारा संचालित विशेष अभियान शुद्व आहार मिलावट पर वार अभियान के तहत खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के तहत सब्जी मण्डी में खाद्य कारोबार के लिए लाईसेंस एवं रजिस्ट्रेशन शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 126 थोक व फुटकर व्यापारियों के आवेदन प्राप्त हुए, जिनमेंं से 69 व्यापारियों के लाईसेंस जारी किए गए। शिविर में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.शैलेन्द्र सिंह चौधरी, खाद्य सुरक्षा अधिकारी सत्यनारायण गुर्जर ने लाईसेंस व रजिस्ट्रेशन का वितरण किया। शिविर में मोटे अनाज की उपयोगिता के बारे में भी जानकारी दी गई। इस दौरान लाईसेंस पंजीकरण के साथ-साथ मोबाईल फूड टैस्टिंग लैब वाहन द्वारा आमजन को सुरक्षित खाद्य पदार्थो के संदर्भ में जागरूक किया गया। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.शैलेन्द्र सिंह चौधरी ने बताया कि लाईसेंस के लिए 10 व्यापारियों ने आवेदन किए एवं रजिस्ट्रेशन के लिए 116 छोटे फुटकर व्यापारियों ने आवेदन किए, जिसमें से मौके पर 9 लाईसेन्स व 60 रजिस्ट्रेशन जारी किए गए। इस दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी सत्यनारायण गुर्जर ने बताया कि फर्म मैसर्स लावाका एन्टरप्राईजेज पुलिस थाने के पास के गोदाम पर छापा मारकर कॉन्टिनेन्टल वेज सॉस सुपर स्टार ब्राण्ड का नमूना लेकर शेष बचे लगभग 179 किलोग्राम सॉस को खाद्य सुरक्षा व मानक अधिनियम के अन्तर्गत जांच रिपोर्ट आने तक नियमानुसार सीज किया गया। इसी प्रकार एक अन्य फर्म मैसर्स शिवशंकर डिपार्टमेन्टल स्टोर, एफसीआई गोदाम के पास से गुड का नमूना लेकर जांच हेतु प्रयोगशाला में भिजवाया गया। उन्होंने बताया कि जांच रिपोर्ट प्राप्त होने पर नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने बताया कि बिना खाद्य लाईसेंस के व्यवसाय करने पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत दण्डनीय अपराध है। खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने शहर एवं ग्रामीण क्षेत्र के समस्त खाद्य पदार्थ कारोबार के विक्रेताओं, निर्माताओं, थोक, फुटकर, फेरीवाले, केटरिंग, ट्रांसपोर्ट, फूड प्रोडक्षन विक्रय करने, मेडिकल स्टोर्स, स्वयं सहायता समूह, अस्पताल, स्कूल व कॉलेजों में संचालित केंटीन, राजकीय व निजी वेयर हाउस, मदिरा दुकानें, दूध विक्रेता, डेयरी, चायपान, दुकान, मण्डी व्यापारी, फल सब्जी, मांस-अंडे विक्रेता, हाट बाजार में खाद्य कारोबार करने वाले सभी व्यापारियों को आह्वान करते हुए कहा कि जिन व्यापारियों ने अभी तक भी लाईसेंस व रजिस्ट्रेशन नही बनवाया है। वह शिविर में या ई-मित्र पर शीघ्र लाईसेंस एवं रजिस्ट्रेशन के लिए आवेदन करें अन्यथा नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी। शिविर मे खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम से राजेन्द्र सैनी, अविनाश साहू, दिनेश जैन व विपिन जैन सहित कई कर्मचारी मौजूद थे।
खाद्य अनुज्ञा शिविर में खाद्य व फुटकर व्यापारियों को वितरित किए लाईसेंस एवं रजिस्ट्रेशन
By -
January 21, 2026
0
Tags: