मानवता की मिसाल: डॉ.नरेन्द्र भूषण सिंह के नेतृत्व में वृद्धजनों की सेवा

AYUSH ANTIMA
By -
0


जयपुर (श्रीराम इंदौरिया): पर्यावरणविद् डॉ.नरेन्द्र भूषण सिंह के नेतृत्व में अपराजिता फाउंडेशन द्वारा संचालित आनंद कुंज वृद्ध आश्रम, कालवाड़ में निवास कर रहे सभी आश्रम वासियों को भोजन बनाकर खिलाया गया। इस नेक सेवा कार्य में मानवेंद्र सिंह का सराहनीय योगदान रहा, उन्होंने अपने घर पर आश्रम निवासियों के लिए भोजन बनवाया। इस अवसर पर दीपिका चौधरी, चेतन चौधरी, सुशील चौधरी, तृप्ति चौधरी, दिनेश चौधरी और बाबूलाल सोनी उपस्थित रहे। पर्यावरणविद डॉ.नरेन्द्र भूषण सिंह ने बताया कि पिछले 3 वर्षों से लगातार हर माह आश्रम वासियों को भोजन सेवा दे रहे हैं। आश्रम संचालिका श्रीमती आलोका कारजी ने सभी का आभार व्यक्त किया और कहा कि इस प्रकार के सेवा कार्य निरंतर होते रहने चाहिए ताकि दूसरे लोगों को इससे मोटिवेशन मिलता है और गरीब, असहाय और निर्धन लोगों की सेवा का उन्हें भी मौका मिलता है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!