श्रीडूंगरगढ़/बीकानेर (तोलाराम मारू): नागरिक विकास परिषद श्रीडूंगरगढ़ द्वारा 42वां विशाल रक्तदान शिविर 26 जनवरी, सोमवार को नागरिक विकास परिषद भवन श्रीडूंगरगढ़ में लगाया जाएगा। कस्बे के जाने-माने भामाशाह स्व.श्री लक्षमीनारायण अडावलिया की स्मृति मे यह विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। महावीर प्रसाद अडावलिया ने बताया कि शिविर में आधिकारिक योग्यजन पहुंचकर रक्तदान कर पुण्य के भागी बने, रक्तदान महादान है। शिविर 10 बजे से तीन बजे तक होगा। नागरिक विकास परिषद के अध्यक्ष तुलसीराम चोरड़िया ने बताया कि योग्यजनों को रक्तदान अवश्य करना चाहिए। शिविर प्रभारी रमेश प्रजापत ने बताया कि शिविर में पूर्व की भांति सभी व्यवस्थाएं की जाएगी। शिविर मे आर्थिक सौजन्य महावीर प्रसाद, सीता राम एवं लालचंद अडावलिया का रहेगा। नागरिक विकास परिषद के मंत्री विजय राज सेवग ने बताया कि इस रक्तदान शिविर में मुख्य अतिथि ताराचंद सारस्वत, विधायक श्रीडूंगरगढ़, विशिष्ट अतिथि रामगोपाल सुथार अध्यक्ष, विश्वकर्मा कोशल विकास बोर्ड, विशिष्ट अतिथि मानमल शर्मा चेयरमैन नगर पालिका श्रीडूंगरगढ़ होगे।।
स्व.लक्ष्मीनारायण अडावलिया की स्मृति में परिवार जनों के आर्थिक सोजन्य से नागरिक विकास परिषद श्रीडूंगरगढ़ द्वारा विशाल रक्तदान शिविर 26 जनवरी को
By -
January 23, 2026
0
Tags: