वर्धमान महावीर खुला वि वि कोटा में प्रवेश सत्र जनवरी 2026 हेतु ऑनलाइन प्रवेश प्रारंभ

AYUSH ANTIMA
By -
0


वर्धमान महावीर खुला वि वि कोटा में प्रवेश सत्र जनवरी 2026 हेतु ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 31.01.2026 है। विद्यार्थी ईमित्र अथवा अपने मोबाइल से घर बैठे बीए, बीएससी, बीकॉम, बी ए / बीएससी एडिशनल, एमए, एमकॉम, सर्टिफिकेट, डिप्लोमा इत्यादि कार्यक्रमों में वि वि की वेबसाइट www.vmou.ac.in पर Online Services में उपलब्ध फ्रेश एडमिशन लिंक के माध्यम से ऑनलाइन प्रवेश फॉर्म भर सकते हैं। प्रवेश फॉर्म भरने के उपरांत क्षेत्रिय केंद्र पर हार्ड कॉपी जमा करवाने की आवश्यकता नहीं है। 

जिन विद्यार्थियों ने जनवरी 2025 सत्र में बीए, बीएससी, बीकॉम प्रथम एवं द्वितीय वर्ष, एमए, एमकॉम, एमएससी प्रीवियस में प्रवेश लिया था, उन्हें परीक्षा परिणाम का इंतज़ार किये बिना अगली कक्षा की फीस ऑनलाइन प्रोमोटी फॉर्म 31.01.2026 तक ऑनलाइन भरना अनिवार्य है।

विश्वविद्यालय में सत्रांत परीक्षा दिसम्बर 2025 की परीक्षाएं 07 जनवरी 2026 से प्रारंभ हो रही है इस हेतु विश्वविद्यालय द्वारा प्रवेश पत्र जल्द जारी होने वाले है।

वर्धमान महावीर खुला वि वि कोटा, राजस्थान सरकार द्वारा स्थापित एवं यू जी सी नई दिल्ली द्वारा मान्यता प्राप्त ओपन यूनिवर्सिटी है। दूरस्थ शिक्षा परिषद् के नियमानुसार वि वि के सभी यूजी कोर्सेज में 30 अंक एवं पीजी कोर्सेज में 20 अंक की आन्तरिक गृह कार्य (सत्रांक) पद्दति लागू है। विद्यार्थी किसी भी समस्या के समाधान हेतु क्षेत्रीय केंद्र बीकानेर कार्यालय समय प्रातः 10 बजे से 5 बजे के बीच मोबाइल 94140-24175 पर संपर्क कर सकते हैं। क्षेत्रीय केंद्र पर पंजीकृत विद्यार्थी मोबाइल 94140-24175 पर कार्यालय के Whatsapp Channel को फॉलो कर हर गतिविधि की जानकारी अपने मोबाइल पर प्राप्त कर सकते हैं।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!