एक रुपया रोज़ सेवा संस्था का स्थापना दिवस अस्पताल में फल बिस्किट बांटकर मनाया

AYUSH ANTIMA
By -
0


बीकानेर, (सरजीत सिंह)। एक रुपया रोज़ सेवा संस्था पिछले 9 सालों से निराश्रित, कमज़ोर, ज़रूरतमंद एवं निर्धन व्यक्तियों की सहायता का काम निःस्वार्थ भाव से कर रही है।  

नए साल के पहले दिन संस्था का नवां स्थापना दिवस स्थानीय गंगाशहर स्थित राजकीय सेटेलाइट चिकित्सालय में मरीजों व परिजनों को बिस्कुट और फल बांटकर मनाया गया। 
        
संस्था के संस्थापक-अध्यक्ष समाजसेवी एवं सामाजिक कार्यकर्ता सिकन्दर राठौड़ ने बताया की 2017 से प्रत्येक वर्ष 1 जनवरी को संस्था का स्थापना दिवस सेवा कार्य के रूप में मनाया जाता है।
        
संस्था के उपाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया इस अवसर पे संस्था सदस्य हसन अली ग़ौरी, मंजूलता रावत, मुमताज शेख, चंचल सेन, सीमा भार्गव, सोनिया गुजराती, मानसी रावत, साजिद हुसैन ग़ौरी, मोहम्मद शाहिद लोहार, मानक वाल्मीकि, रूप कुंवर, रावत सोहन चौधरी, भजन लाल गहलोत उपस्थित थे। बिस्कुट व फल वितरण कार्यक्रम में चिकित्सालय अधीक्षक डॉक्टर मुकेश वाल्मीकि, सुपरवाइजर दिनेश टाक, नर्सिंग ऑफिसर मोहनलाल मोदी मौजूद रहे जिन्होंने इस कार्यक्रम को संपन्न करवाने में अपना भरपूर सहयोग दिया।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!