बीकानेर(नारायण उपाध्याय)। बज्जू पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए 11 किलो 437 ग्राम अवैध डोडा पोस्त बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई 17-18 जनवरी 2026 की मध्यरात्रि को नगरासर गांव में की गई, जहां पुलिस निरीक्षक जगदीश प्रसाद, थानाधिकारी बज्जू के नेतृत्व में उप निरीक्षक प्रेम सिंह मय टीम ने सोमराज विश्नोई के मकान पर दबिश दी।तलाशी के दौरान मकान से अवैध डोडा पोस्त बरामद किया गया, जिस पर सोमराज पुत्र कर्णाराम विश्नोई उम्र 40 वर्ष निवासी नगरासर को मौके से गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। यह कार्रवाई बीकानेर रेंज के आईजी एवं जिला पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) तथा वृताधिकारी कोलायत के सुपरवीजन में की गई। प्रकरण का अनुसंधान पुलिस निरीक्षक चन्द्रजीत सिंह भाटी, थानाधिकारी रणजीतपुरा द्वारा किया जा रहा है। कार्रवाई में उप निरीक्षक प्रेम सिंह, सहायक उप निरीक्षक धर्मवीर यादव, हेड कांस्टेबल धर्मवीर सिंह तथा कांस्टेबल जोगेन्द्र, हनुमान राम और रामेश्वरलाल शामिल रहे, जबकि कांस्टेबल हरेंद्र सिंह एवं कांस्टेबल हनुमान राम की विशेष भूमिका रही।
बज्जू थाना पुलिस की कार्रवाई, 11.437 किलो डोडा पोस्त जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार
By -
January 18, 2026
0
Tags: