झुंझुनूं (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): निःशुल्क नेत्र चिकित्सा एवं लैंस प्रत्यारोपण शिविर 01 फरवरी, रविवार को बाबा गंगाराम अतिथि भवन, मोदी रोड़, झुंझुनू में प्रातः 9:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक नर सेवा नारायण सेवा संस्थान झुंझुनू के तत्वाधान में स्व.श्री रामावतार जी मोदी एवं स्व.श्रीमती गीता देवी मोदी की पूण्य स्मृति में मोदी परिवार के सहयोग से लगाया जाएगा।
जानकारी देते हुए ओमप्रकाश मोदी, संजीव मोदी, मुकेश गुप्ता एवं श्रीकान्त पंसारी ने बताया कि मोतियाबिंद ऑपरेशन योग्य मरीजों का निःशुल्क लेंस प्रत्यारोपण किया जावेगा। रोगियों के लिए दवाई, रहने एवं खाने की सभी व्यवस्थायें निःशुल्क रहेगी।