विशेष गहन पुनरीक्षण SIR को लेकर भाजपा कार्यालय श्रीडूंगरगढ़ मे बैठक

AYUSH ANTIMA
By -
0


श्रीडूंगरगढ़/बीकानेर (तोलाराम मारू): मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण SIR अभियान को लेकर भाजपा कार्यालय श्रीडूंगरगढ़ में बूथ अध्यक्षों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में श्रीडूंगरगढ़ विधानसभा क्षेत्र के चारों मंडलों के पदाधिकारी एवं बूथ अध्यक्ष कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक को संबोधित करते हुए विधायक ताराचंद सारस्वत ने कहा कि लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए मतदाता सूची का शुद्ध एवं अद्यतन होना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने विशेष रूप से नए पात्र मतदाताओं के नाम जुड़वाने, हाल ही में 18 वर्ष पूर्ण कर चुके युवाओं, विवाह उपरांत स्थानांतरित मतदाताओं तथा लंबे समय से छूटे हुए मतदाताओं को सूची में शामिल करने पर जोर दिया। विधायक ने कहा कि श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में शहरी व ग्रामीण दोनों इलाकों में नए मतदाताओं की मैपिंग आवश्यक है, ताकि प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम सही बूथ से जोड़ा जा सके। इसके लिए बूथ स्तर पर घर-घर संपर्क कर वास्तविक स्थिति का आकलन करने के निर्देश दिए गए। इस अवसर पर शहर मंडल अध्यक्ष राधेश्याम दर्जी ने कहा कि प्रत्येक मंडल अपने-अपने क्षेत्र में नए मतदाताओं की पहचान, फॉर्म भरवाने तथा दस्तावेजों की जांच का कार्य जिम्मेदारी के साथ करे। साथ ही मृत, स्थानांतरित एवं दोहरे मतदाताओं के नाम हटाने की प्रक्रिया भी समानांतर रूप से पूरी की जाए। बैठक में यह निर्णय लिया गया कि सभी मंडल नियमित रूप से SIR अभियान की प्रगति रिपोर्ट संगठन को सौंपेंगे, ताकि श्रीडूंगरगढ़ विधानसभा क्षेत्र में मतदाता सूची शुद्धिकरण अभियान सफलतापूर्वक संपन्न किया जा सके।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!