बिरला बालिका विद्यापीठ, पिलानी ने की समुदाय सेवा की प्रेरक पहल

AYUSH ANTIMA
By -
0


पिलानी (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): बिरला बालिका विद्यापीठ, पिलानी द्वारा 19 दिसंबर 2025 को समुदाय सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं में सामाजिक उत्तरदायित्व, संवेदनशीलता एवं सेवा भाव विकसित करना था। कार्यक्रम के अंतर्गत शिक्षकों के सहयोग से एकत्रित धनराशि एकत्रित की, जिससे 34 किलोग्राम चावल एवं 12 किलोग्राम दाल वितरण हेतु क्रय की गई, तत्पश्चात् शिव शक्ति निर्बल कुटीर दात्री जन सेवा समिति, पिलानी के सहयोग से समीपवर्ती गाँवों के जरूरतमंद महिला, पुरुष एवं बच्चों को विद्यालय परिसर में आमंत्रित कर इस खाद्य सामग्री के पैकेट्स वितरित किए गए। यह वितरण कार्य स्वयं छात्राओं द्वारा किया गया, जिससे उन्हें समाज सेवा का प्रत्यक्ष अनुभव प्राप्त हुआ। इसके अतिरिक्त, विद्यालय की छात्राओं का एक दल घुमनसर गाँव स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय पहुँचा, जहाँ विद्यालय एवं आंगनवाड़ी के बच्चों को 70 पैकेट अनाज, दाल, बिस्कुट एवं टॉफियाँ वितरित किए गए। इस आत्मीय सहभागिता ने बच्चों के चेहरों पर मुस्कान बिखेर दी। विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती अचला वर्मा ने अपने संदेश में कहा कि ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों को जिम्मेदार एवं संवेदनशील नागरिक बनने की दिशा में प्रेरित करते हैं। यह समुदायिक सेवा अभियान विद्यालय की सीनियर कोऑर्डिनेटर और सामाजिक विज्ञान विभाग की अध्यक्षा डॉ.संध्या व्यास के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम में क्षेत्र के प्रख्यात समाजसेवी शंभू दयाल एवं डॉ.सांखला भी उपस्थित थे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!