डूंडलोद (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): यहां के श्याम मंदिर परिसर में रविवार से नौ दिवसीय राम कथा का आयोजन किया जा रहा है। रविवार प्रातः सवा दस बजे श्याम मंदिर से निकलने वाली कलश यात्रा के साथ कथा का शुभारंभ होगा। रोजाना दोपहर 2:15 बजे से सायंकाल 5:30 बजे तक व्यासपीठ से प्रयागराज के धर्मदास महाराज जी कथा वाचन करेंगे। 29 दिसंबर को कथा का समापन होगा। इस संबंध में शुक्रवार सायंकाल मंदिर परिसर में कथा वाचक धर्मदास महाराज के साथ हुई प्रबुद्धजनों की बैठक में कथा से जुड़े विभिन्न कार्यक्रमों को अंतिम रूप दिया गया तथा श्रीराम कथा के बैनर का विमोचन किया गया। बैठक में डॉ.केडी यादव, भंवरलाल पुरोहित, शंकर लाल शर्मा, मुकेश पारीक, महेश कुमार भूत, सुभाष चंद्र भूत, महेश भादूपोता, भीम सिंह, सुरेश नूवावाला, सीताराम सैनी, उमेश मिश्रा, सीताराम जीनगर, हुसैन खान, संजय पारीक, दिनेश मेढ, लोकेश पारीक, मुकेश यादव, मनीष पारीक, अमित सैनी, सुभाष पारीक एवं देवेंद्र पारीक उपस्थित थे।
3/related/default