अवैध चेजा पत्थर से भरे दो ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त, वन विभाग ने की आधी रात को कार्रवाई

AYUSH ANTIMA
By -
0


निवाई (लालचंद सैनी): वन विभाग के तत्वावधान में अवैध खनन कर परिवहन की रोकथाम को लेकर डीसीएफ वीरेंद्र सिंह कृष्णिया के निर्देशन में अवैध खनन पर कार्यवाही करते हुए अवैध चेजा पत्थर से भरे दो ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को जब्त किया है। रेंजर धारी लाल बैरवा ने बताया कि बुधवार को रात्रि गश्त के दौरान करीब 12 बजे काबरी खाळ में अवैध खनन कर परिवहन करते हुए अवैध चेजा पत्थर से भरे दो ट्रैक्टर ट्रॉलियों को जब्त किया है। उन्होंने बताया कि ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टरों को चालू हालत में जंगल में ही छोडक़र मौके से अंधेरा का फायदा उठाकर फरार हो गए। दोनों ट्रैक्टर ट्रॉली को जब्त कर राजस्थान वन अधिनियम के तहत कार्यवाही करते हुए संजय वन परिसर में सुरक्षार्थ खड़ा करवा दिया है। इस दौरान एसीएफ अनुराग महर्षि, टोंक रेंजर कालू राम, कमलेश मीणा, वनरक्षक संदीप मौर्य, वाहन चालक राजेश सहित गश्ती दल मौजूद थे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!