झुंझुनूं जिला गौ सेवा समिति का वार्षिक अधिवेशन 14 दिसम्बर को

AYUSH ANTIMA
By -
0


झुंझुनू (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): झुंझुनूं जिला गौ सेवा समिति का वार्षिक अधिवेशन 14 दिसम्बर, रविवार को गाडिया टाउन हाल मोदी रोड़ में सुबह 10.30 बजे आयोजित किया जा रहा है, जिसमें जिले की गौशालाओं की सम्पूर्ण कार्यकारिणी एवं अन्य गौसेवकों बड़ी संख्या में उपस्थित होंगे।
जानकारी देते हुए समिति अध्यक्ष ताराचंद गुप्ता एवं महामंत्री सुभाष क्यामसरिया ने बताया कि अधिवेशन में उद्योगपति श्रीकान्त अग्रवाल (हलवाई) पिलानी (मुम्बई प्रवासी), जिनके आर्थिक सहयोग से यह अधिवेशन आयोजित किया जा रहा है के अतिरिक्त उद्योगपति रामावतार गोयनका पिलानी (मुम्बई प्रवासी), श्री दिनेश गिरी जी महाराज संरक्षक राजस्थान गौ सेवा समिति, भगवती प्रसाद क्याल महामंत्री राजस्थान गौ सेवा समिति, श्रीमती हर्षिनी कुलहरी जिला प्रमुख झुंझुनूं, राजेन्द्र भाम्बू विधायक झुंझुनूं, धर्मपाल गुर्जर विधायक खेतड़ी, विक्रम सिंह जाखल विधायक, नवलगढ़ के अलावा जिले के उच्चस्थ अधिकारीगण एवं अन्य उद्योगपतियों का सानिध्य मिलेगा। अधिवेशन में पूरे जिले की 2018 के बाद स्थापित गौशालाओं में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय के साथ ही अन्य 4 गौशालाओं को प्रोत्साहन पुरस्कार स्व.गुलाबराय हलवाई चैरीटेबल ट्रस्ट, पिलानी के द्वारा सम्मानित किया जायेगा। इसके अलावा पूरे जिले में उत्कृष्ट गौसेवा करने वाले 20 से अधिक गौसेवकों को भी सम्मानित किया जायेगा।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!