सादुल स्पोर्ट्स स्कूल के हैंडबॉल खिलाड़ी करेंगे प्रदेश का प्रतिनिधित्व

AYUSH ANTIMA
By -
0


बीकानेर। सादुल स्पोर्ट्स स्कूल के हैंडबॉल खिलाड़ियों ने एक बार फिर प्रदेश का नाम रोशन किया है। विद्यालय के छात्र भूपेंद्र जाट एवं गोविंद जाट का चयन 69वीं राष्ट्रीय विद्यालयी हैंडबॉल 14 वर्ष छात्र प्रतियोगिता के लिए राजस्थान टीम में हुआ है। यह प्रतियोगिता 5 जनवरी 2026 से 10 जनवरी 2026 तक चित्तौड़गढ़ में आयोजित की जाएगी।

आवास गृहाधिपति विक्रम सिंह चौहान ने बताया कि दोनों खिलाड़ी लगातार दूसरी बार राजस्थान टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे।
हैंडबॉल प्रशिक्षक प्रकाश सारस्वत ने जानकारी दी कि इससे पूर्व 68वीं राष्ट्रीय विद्यालयी हैंडबॉल प्रतियोगिता, जो मध्यप्रदेश में आयोजित हुई थी, उसमें भी भूपेंद्र जाट व गोविंद जाट के शानदार प्रदर्शन से राजस्थान टीम ने लीग व सुपरलीग मुकाबलों में लगातार जीत दर्ज की थी तथा दिल्ली को पराजित कर कांस्य पदक हासिल किया था।

इस उपलब्धि पर विद्यालय के प्रधानाचार्य अजयपाल सिंह शेखावत, खेल प्रभारी मोहम्मद रफीक, खेल प्रशिक्षक मोहम्मद अरशद, देवेंद्र पुरोहित, सुरेंद्र पुरोहित, प्रशांत आचार्य, स्वरूपानंद किराडू, जुगल किशोर, कैलाश दान, शशिशेखर, गोविंद पुरोहित, शंभू कुमार, रवि कुमार छंगाणी, विजय कुमार ठोलिया, राकेश पुरोहित, भवानी शंकर शर्मा सहित समस्त शैक्षणिक स्टाफ ने खिलाड़ियों एवं प्रशिक्षक प्रकाश सारस्वत को बधाई देते हुए राष्ट्रीय प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन की शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!