उदयारामदसर के पास ट्रेन की चपेट में आने से अज्ञात व्यक्ति की मौत

AYUSH ANTIMA
By -
0


बीकानेर। बीकानेर के उदयरामदसर रेलवे स्टेशन से लगभग 750 मीटर आगे पलाना की दिशा में शुक्रवार रात्रि करीब 8 बजे एक अज्ञात व्यक्ति की ट्रेन की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।

मृतक की अभी तक शिनाख्त नहीं हो पाई है। पहचान के लिए पुलिस द्वारा प्रयास किए जा रहे हैं। बताया गया है कि मृतक के दाहिने हाथ पर “कमल” गुदा हुआ है, जो पहचान का प्रमुख संकेत हो सकता है।

सूचना मिलते ही ख़िदमतगार ख़ादिम सोसाइटी व असहाय सेवा संस्थान की टीम एम्बुलेंस के साथ मौके पर पहुँची। संस्थान से राजकुमार खडगावत, शोएब भाई, ताहिर हुसैन व मोहम्मद जुनैद खान ने तत्परता दिखाते हुए पुलिस के साथ समन्वय किया।

गंगाशहर पुलिस व जीआरपी पुलिस की संयुक्त निगरानी एवं जांच के बाद शव को पीबीएम अस्पताल भिजवाया गया, जहाँ डॉक्टरी मुआयना कर शव को मोर्चरी में सुरक्षित रखवाया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है तथा मृतक की पहचान के लिए आमजन से सहयोग की अपील की गई है। शव को मोर्चरी तक पहुंचाने में ख़िदमतगार ख़ादिम सोसाइटी व असहाय सेवा संस्थान के हाजी जाकिर, हाजी नसीम, शोएब भाई, राजकुमार खडगावत, ताहिर हुसैन, हाजी मलंग बाबा, रमजान अली व मोहम्मद जुनैद खान सहित अन्य सदस्यों ने सहयोग किया।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!