केन्द्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल के जन्मदिन पर 5100 जरुरतमंदों को होगा कम्बलों का वितरण, दिल्ली में हुआ शुभारम्भ

AYUSH ANTIMA
By -
0


बीकानेर। कम्बल वितरण व अन्य सेवा प्रकल्पों के साथ 20 दिसम्बर 2025 को केन्द्रीय मंत्री व सांसद अर्जुनराम मेघवाल का जन्मदिन मनाया जाएगा। पूर्व यूआईटी चैयरमेन महावीर रांका ने बताया कि केन्द्रीय कानून मंत्री के जन्मदिन पर शनिवार को 5100 कम्बलों का वितरण किया जाएगा। उक्त आयोजन का शुभारम्भ शुक्रवार को दिल्ली स्थित आवास पर केन्द्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल-पानादेवी मेघवाल द्वारा किया गया। भाजपा नेता महावीर रांका ने केन्द्रीय मंत्री को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी एवं अभिनंदन किया। अर्जुनराम मेघवाल ने कहा कि सेवा व सहायता जैसे कार्य ही प्रत्येक भाजपा कार्यकर्ता की पहचान है। जरुरतमंदों को कम्बल वितरण कर नर सेवा नारायण सेवा का विशेष उदाहरण प्रस्तुत होगा, इसके लिए महावीर रांका सहित सभी सहयोगी संस्थाओं का आभार। भाजपा के पवन महनोत ने बताया कि लूणकरण सरोज देवी सामसुखा चैरिटेबल ट्रस्ट एवं रामलाल सूरजदेवी रांका चैरिटेबल ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में कम्बल वितरण होगा। प्रणव भोजक ने बताया कि शुभारम्भ अवसर पर महावीर रांका, विक्रम सिंह राजपुरोहित, ललित राठौड़, विनोद गिरि, अनिल शुक्ला, एडवोकेट अशोक प्रजापत, संजय रामावत, मुकेश गोदारा आदि उपस्थित रहे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!