ग्राम विकास अधिकारी सिद्धार्थ खीचड़ की सेवा समाप्त

AYUSH ANTIMA
By -
0



झुंझुनू (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): ग्राम विकास अधिकारी सिद्धार्थ खीचड़ की ग्राम विकास अधिकारी पद की सेवाओं को समाप्त (Termination of Service) कर दिया है। जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी कैलाश चंद्र यादव ने बताया कि सिद्धार्थ खीचड़ ग्राम पंचायत पातुसरी एंव नयासर पंचायत समिति झुंझुनूं में पदस्थापित रहते हुए पत्नी एवं अन्य रिश्तेदारो के खातो में रूपये 46,86,889 /- एवं 55,92,600/- अनाधिकृत रूप से राशि हस्तानान्तरण करना एवं नकद रूपये 66,940/- का गबन के आरोप जांच में प्रमाणित पाये गये। कार्मिक द्वारा परिवीक्षाकाल में इतनी बड़ी राजकीय राशि को पत्नी व रिश्तेदारो के खातो में हस्तान्तरित करना अत्यन्त गम्भीर दुराचरण एवं वित्तीय अनियमितता करने तथा परीविक्षाकाल में ही उक्त प्रकार का कृत्य करने को गम्भीर मानते हुए डॉ.अरूण गर्ग जिला कलक्टर एंव प्रशासक जिला परिषद झुंझुनूं की अध्यक्षता में 29 दिसम्बर 2025 को आयोजित जिला स्थापना समिति की बैठक में ग्राम विकास अधिकारी पद की सेवाओं की समाप्ति (Termination of Service) किये जाने का निर्णय लिया गया।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!