पिलानी (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): ख़ुड़ानिया गांव में डॉ.बीआर अम्बेडकर का महापरीनिर्वाण दिवस पर पुष्पाजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अम्बेडकर शिक्षा समिति के संरक्षक रोहिताश मेहरानिया थे। अध्यक्षता बीएल बौद्ध ने की जबकि विशिष्ट अतिथि बलबीर सिंह काला, रामानंद आर्य, धर्मपाल बौद्ध थे। अतिथियों ने बाबा साहब डॉ.बीआर अम्बेडकर के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। मुख्य अतिथि मेहरानिया ने कहा बाबा साहब चाहते थे कि अंतिम छोर पर बैठे लोगों को शिक्षित कर उन्हें आगे बढ़ाया जाये। अम्बेडकर शिक्षा समिति उनकी सोच को आगे बढ़ाने का काम कर रही है। समिति ने एक बुक बैंक की स्थापना की है, जो अंतिम पायदान पर बैठे जरूरतमंद विद्यार्थी को नीट, आरएएस, आरजेएस, एनडीए, यूपीएससी जैसी कठिन परीक्षा की तैयारी करने हेतु प्रेरित करती और उन्हें निशुल्क पाठय सामग्री उपलब्ध करवाने और उन्हें मोटिवेशन देने का काम करती है। उच्च परीक्षा की तैयारी करने के इच्छुक विद्यार्थी और भामाशाह समिति से जुड़कर समाज को लाभाविन्त करें। आपका समिति को किया गया छोटा सा सहयोग किसी के भविष्य का निर्माण करेगा। इस अवसर पर हरिराम, शीशराम सिलालिया, सजना देवी सुमन देवी, सुनीता पूजा सहित उपस्थित थे। संयोजक सजन महरिया ने अंत में धन्यवाद ज्ञापित किया, संचालन समिति सचिव सीताराम पंवार ने किया।
3/related/default