जिला कलेक्टर डॉ.अरूण गर्ग के आमजन को गौसेवा से जोड़ने के सार्थक प्रयासों को लगे पंख

AYUSH ANTIMA
By -
0


झुंझुनूं (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): श्री गोपाल गौशाला झुंझुनूं में गत माह जिला कलेक्टर डॉ.अरूण गर्ग ने एक कार्यक्रम के दौरान अपने उद्बोधन में कहा था कि आमजन को गौ सेवा से जोड़ने के लिए जन्म दिवस एवं विवाह वर्षगांठ पर हवन यज्ञ पूजा, गौसेवा इत्यादि कार्यक्रमों के लिए प्रेरित किया जाना चाहिए। उनके इस सार्थक पहल को आत्मसात करते हुए डॉ.डीएन तुलस्यान ने अपनी धर्मपत्नी स्नेहलता तुलस्यान के साथ श्री गोपाल गौशाला में अपनी 40वीं विवाह वर्षगांठ शनिवार सुबह 8.30 बजे पंडित दीनदयाल शुक्ला के आचार्यत्व में हवन यज्ञ पूजा, गौवंश को श्री गऊ लड्डू सवामणी खिलाकर गौसेवा कर गोपालक परिवारों को पौष बड़ा प्रसाद वितरण के साथ मनाई। डॉ.डीएन तुलस्यान ने बताया कि वैसे तो हर वर्ष वे सुबह कुलदेवी श्री राणीसती जी मंदिर दर्शन पूजा के साथ गौशाला आते ही हैं। परंतु इस वर्ष इस प्रकार से कुलदेवी की पूजा के पश्चात गौशाला में उक्त कार्यक्रम कर उन्हें बहुत ही आत्मिक सुख प्राप्त हुआ है। गौशाला कमेटी के अध्यक्ष प्रमोद खंडेलिया एवं मंत्री नेमी अग्रवाल ने बताया कि जिला कलेक्टर के आह्वान पर इस प्रकार के कार्यक्रमों के लिए आमजन को प्रेरित किया जा रहा है। इस क्रम में कुछ गौभक्तों ने जन्मदिवस एवं विवाह वर्षगांठ को आने वाले दिवसों को मनाए जाने की स्वीकृति भी प्रदान की है।

*मंदिर में लगाया भोग, जरूतमंदों को कंबल वितरित*

डॉ.तुलस्यान की 40वीं वैवाहिकी वर्षगांठ के मौके पर दिनभर सामाजिक सरोकार के कार्य किए गए। जिसके तहत दोपहर में खेतान मोहल्ला स्थित श्रीश्याम मंदिर झुंझुनूं धाम में विशेष पूजा अर्चना कर भोग लगाया गया, तो वहीं कई जगहों पर जरूरतमंद लोगों को कंबल वितरण किया गया। इसी क्रम में लॉयंस क्लब झुंझुनूं के तत्वावधान में नगर परिषद स्थित इंदिरा रसोई में सौ प्रभुजनों को निशुल्क भोजन करवाया गया। डॉ.तुलस्यान को हजारों की संख्या में सुबह से रात तक सोशल मीडिया एवं मोबाइल पर तथा व्यक्तिगत मिलकर लोगों ने बधाईयां दी।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!