बिरला स्कूल पिलानी में इंग्लिश लैंग्वेज कार्निवल (पेंटांगुलर)

AYUSH ANTIMA
By -
0


पिलानी (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): बिरला शिक्षा न्यास के तत्वावधान में 6 दिसम्बर को बिरला स्कूल पिलानी में इंग्लिश लैंग्वेज कार्निवल पेंटांगुलर सीजन 5, चैप्टर-2 का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि, बिरला शिक्षा न्यास के वित्त निदेशक डॉ.घनश्याम दास गौड द्वारा विद्यालय के संगीत समूह के संग संस्कृत श्लोकोच्चारण, सरस्वती वंदना और दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। ‘पेंटांगुलर’ की संकल्पना मेजर जनरल एसएस नायर (निदेशक, बिरला शिक्षा न्यास, एवीएसएम) द्वारा विद्यार्थियों में भाषा-सम्प्रेषण कौशल को प्रभावी एवं सशक्त बनाने हेतु विकसित की गई थी। इस अवसर पर बिरला शिक्षा न्यास के अंतर्गत संचालित पाँच विद्यालयों—बिरला स्कूल पिलानी, बिरला बालिका विद्यापीठ, बिरला शिशु विहार, बिरला पब्लिक स्कूल (पिलानी), बिरला पब्लिक स्कूल (गंगानगर) के लगभग 500 विद्यार्थियों ने अपने उत्कृष्ट भाषायी कौशल का प्रदर्शन किया। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर संचार की प्रमुख भाषा अंग्रेजी को विद्यार्थियों के व्यवहारिक प्रयोग में और प्रखर बनाने हेतु दो श्रेणियों—ओपन तथा क्लोज—में पाँच-पाँच गतिविधियों का संचालन किया गया। क्लोज कैटेगरी में पोइट्री रेसिटेशन, एक्सटेम्परी, स्टोरी टेलिंग, रोल प्ले एवं निबंध लेखन आयोजित हुए, जबकि
ओपन कैटेगरी में डिक्टेशन, एक्सटेम्परी और ग्रुप डिस्कशन संपन्न हुए। अपने प्रेरक संबोधन में मुख्य अतिथि एसएस नायर ने विद्यार्थियों से उत्कृष्ट भाषा संयोजक बनने का आग्रह किया तथा निर्भय होकर अपने श्रेष्ठ प्रदर्शन देने का संदेश दिया। इस आयोजन में अचला वर्मा ( प्राचार्या, बिरला बालिका विद्यापीठ), पवन वशिष्ठ (प्राचार्य, बिरला शिशु विहार), काजल मारवाहा (प्राचार्या, बिरला पब्लिक स्कूल, पिलानी), एसके बरार (प्रधानाध्यापक, बिरला पब्लिक स्कूल, पिलानी) तथा भूपन शर्मा (प्रधानाध्यापक, डे विंग जूनियर, बिरला स्कूल पिलानी) ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति से विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। विद्यालय के प्राचार्य धीरेन्द्र सिंह तथा प्रधानाध्यापक एसपी आनंद ने इस कार्निवल के संचालक वीके मिश्रा एवं सह–संचालक शिवानी गुप्ता को कार्यक्रम की उत्कृष्ट रूप से सफल प्रस्तुति के लिए बधाई प्रेषित की। वीके मिश्रा एवं शिवानी गुप्ता ने कार्यक्रम की सफलता का श्रेय विद्यालय के शिक्षकों की समर्पित टीम भावना और संस्था के प्रति निष्ठा को दिया। कार्यक्रम के समापन पर विद्यार्थियों में ऐसी गतिविधियों के प्रति सतत रुचि बनाए रखने हेतु उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को प्रेरणा-स्वरूप नकद पुरस्कार प्रदान किए गए।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!